बेलकप्पी शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, महामंत्र से गूंजता रहा गांव
अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के बेलकप्पी शिव मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
बरकट्ठा, हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र के बेलकप्पी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन गुरुवार को संपन्न हो गया. धार्मिक अनुष्ठान का समापन हवन, पूजा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ. अखंड कीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र हरे रामा-हरे कृष्णा के महामंत्र से गूंजता रहा.
आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. दूसरे दिन सुबह विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद भगवान का जयकारा लगाते हुए प्रतिमाओं एवं अनुष्ठान सामग्री का विसर्जन किया गया.
इस आध्यात्मिक आयोजन में स्थानीय मुखिया ललिता देवी और झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय ने भगवान का आशीर्वाद लिया. अनुष्ठान को सफल बनाने में त्रिपुरारी पांडेय, राजकुमार पांडेय, अशोक पांडेय, रंजीत पांडेय, महेश पांडेय, सीताराम पांडेय, मनोज दीवाना, सुरेंद्र दीवाना, संतोष पांडेय, रोहित पांडेय व संजय पांडेय ने मुख्य भूमिका निभायी.
विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए