लोठे गांव में पोषण वाटिका पर कार्यशाला, महिलाओं को जैविक खेती के फायदे बताए

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते सचिव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के चुरचू में प्रोचेस्टा संस्था ने महिलाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की, जिसमें जैविक खेती और पोषण वाटिका के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन

चुरचू, हजारीबाग : प्रोचेस्टा संस्था की ओर से गुरुवार को चुरचू प्रखंड के लोठे गांव में पोषण वाटिका को लेकर महिलाओं के बीच कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें महिलाओं को जैविक तरीके से साग-सब्जियों की खेती करने की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

संस्था के सचिव सहदेव गांगुली ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक वस्तुओं के दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने सब्जियों की खेती में जैविक खाद के उपयोग पर भी जोर दिया. सुखदेव सोरेन ने सब्जियों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों से बचाव के तरीके बताए.

मौके पर आंगो पंचायत की मुखिया सीतामुनी देवी ने महिलाओं को अपने घरों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए जागरूक किया. संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया गया. कार्यशाला में कई महिलाएं मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola