शिवशक्ति धाम में पर्यावरण मेला और वृक्ष रक्षाबंधन की तैयारी शुरू, 8 अगस्त को होगी अगली बैठक
बैठक में शामिल समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
दारू के शिवशक्ति धाम में 27 अगस्त को पर्यावरण मेला और वृक्ष रक्षाबंधन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति ने बैठक की।
दारू: भटबिघा सिवाने नदी तट पर स्थित शिवशक्ति धाम में सावन पूर्णिमा के एक दिन पूर्व (27 अगस्त को) पर्यावरण मेला एवं वृक्ष रक्षाबंधन मेला का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को शिवशक्ति धाम समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेंद्र राम ने की.
निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पर्यावरण मेला एवं वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा. पूर्णिमा के दिन शिवशक्ति धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, भंडारा तथा मेले का आयोजन होगा.
समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आठ अगस्त को पुनः बैठक बुलायी गयी है. बैठक में दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार, गोपाल प्रसाद, अजय प्रसाद, कुलदीप कुमार, राजेश प्रसाद, सुधीर कुमार, सुरेश प्रसाद, महेंद्र ठाकुर, शिवशक्ति धाम के पुजारी विनोद पांडेय सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










