धान रोपने खेत गई महिला पर गिरा ठनका, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा के बेलकप्पी गांव में खेत में काम करते समय ठनका गिरने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेलकप्पी में ठनका की चपेट में आने से एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. मंगलवार की शाम को हुई हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से बेलकप्पी सूर्यकुंड रोड निवासी हेमंती देवी (60, पति दामोदर साव) इसकी चपेट में आ गयीं.

जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला खेत में धान लगाने गयी थीं.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola