हजारीबाग में आज आयेगी प्रारूप मतदाता सूची, 2.80 लाख वोटरों के नाम नहीं होंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीसी व एसडीओ | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 2.80 लाख नाम हटाए गए। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1968 हुई।
हजारीबाग: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत गणना चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. जिले में कुल 16,32,168 मतदाताओं में से 13,52,027 के गणना प्रपत्र भरकर डिजिटाइज कर दिये गये हैं.
वहीं 2,80,141 मतदाताओं के नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होंगे.इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट एवं हस्ताक्षर से मना करने वाले मतदाताओं के प्रपत्रों को अंकलेक्टबल के रूप में डिजिटाइज किया गया है. इस संबंध में हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि हजारीबाग में पांच अगस्त को जारी होनेवाली सूची में 280141 मतदाता का नाम नहीं होगा. इसमें सबसे अधिक सदर विधानसभा क्षेत्र में 104071 मतदाताओं का नाम नहीं होगा.
मांडू विधानसभा क्षेत्र में 41395 मतदाता स्थायी रूप से शिप्ट कर गये हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. आम नागरिक मतदान केंद्र पर जाकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकेंगे.
दावा-आपत्ति पांच अगस्त से चार सितंबर तक : डीसी ने बताया कि योग्य मतदाता का नाम सूची में नहीं होने पर फार्म-6 भरकर बीएलओ को घोषणा पत्र के साथ जमा किया जा सकता है. वहीं किसी मतदाता का नाम गलत मतदान केंद्र में दर्ज होने पर फार्म-8 के माध्यम से स्थानांतरण के लिए आवेदन किया जा सकेगा.
मतदाता सूची में दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक निर्धारित है. एक अक्तूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक फार्म-6 से नाम जुड़वा सकेंगे. सुधार के लिए फार्म-8 और नाम विलोपन के लिए फार्म-7 जमा किया जा सकेगा.
मतदान केंद्रों की संख्या 1866 बढ़कर 1968 हुई : जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इसके बाद मतदान केंद्रों की संख्या 1866 से बढ़कर 1968 हो गयी है. आठ-नौ अगस्त को प्रथम विशेष कैंप तथा 22-23 अगस्त को द्वितीय विशेष कैंप आयोजित होगा. 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा होगी. वहीं 25 अगस्त से चार सितंबर तक होम टू रोल वेरिफिकेशन किया जायेगा.
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात अक्तूबर : दावा-आपत्ति के निष्पादन की प्रक्रिया तीन अक्तूबर तक चलेगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात अक्तूबर 2026 को होगा. 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं को नोटिस अवधि में आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा.
दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए समाहरणालय के भू-तल पर मतदाता सहायता केंद्र बनाया गया है. मतदाता टॉल फ्री नंबर 1950 पर जानकारी ले सकते हैं. पुनरीक्षण का उद्देश्य कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं एवं कोई अयोग्य मतदाता जुड़े नहीं है.
280141 मतदाता का नाम नहीं होगा : एसआइआर 2026 में
विधानसभा कुल मतदाता अनुपस्थित स्थानांतरण मृत डुप्लीकेट रिफ्यूज प्रकाशन नहींबरकट्ठा 395717 7839 19529 12744 11170 347 51629
बरही 341962 5536 18866 10744 8481 238 43865मांडू 441392 14747 41395 14784 7439 2221 80576
हजारीबाग 453097 46121 31717 14338 8705 3190 104071
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










