हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, कर्जन ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस समारोह की बैठक में उपस्थित डीसी एसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कर्जन ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम। जानिए झंडोत्तोलन का समय और परेड की पूरी जानकारी यहाँ।
हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई. इसमें समारोह को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह पूर्व की तरह कर्जन ग्राउंड में आयोजित होगा.
उपायुक्त आवासीय कार्यालय में सुबह 8.15 बजे झंडोत्तोलन होगा. कर्जन ग्राउंड में 9.05 बजे, आयुक्त कार्यालय में 9.50 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 10.05 बजे, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर सिंदूर में 10.25 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 10.50 बजे और पुलिस लाइन में 11 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.मुख्य समारोह में सार्जेंट मेजर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे.
परेड में जिला पुलिस बल, बीएसएफ मेरु, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, जेआरएफ व जैप-7 स्काउट के प्लाटून शामिल होंगे. बीएसएफ मेरु कैंप का पार्टी बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा. 14 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड होगी. स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया इलेवन और प्रशासन इलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच भी होगा.
उपायुक्त ने कर्जन ग्राउंड की साफ-सफाई व रंग-रोगन समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड कार्यालयों व पंचायत सचिवालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से झंडोत्तोलन होगा. मुख्य समारोह में एंबुलेंस को भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










