शैक्षणिक किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे, 450 विद्यार्थियों को मिली पढ़ाई की सामग्री
फोटो कैप्शन 4 बरकट्ठा 2 में - विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक कीट वितरण करते लोग. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 450 छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकंनगांगों में मंगलवार को समारोह आयोजित कर 450 छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि उपमुखिया दुलारचंद पासवान, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंधू प्रसाद ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्रियां सौंपी, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.
दुलारचंद पासवान ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक सामग्रियों के मिलने से बच्चों को अपनी पढ़ाई-लिखाई करने में काफी सुविधा होगी और वे अधिक उत्साह के साथ विद्यालय आयेंगे. इस अवसर पर सहायक आचार्य उमेश पासवान, संजय चौधरी, चंदन वर्णवाल, सुनिता कुमारी, शंकर प्रसाद, रामकुमार सिंह, किशोरी पासवान और लखन पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










