दारू में घायल चील को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के लिए पहुंचाया सुरक्षित केज

Updated:
विज्ञापन

घायल जख्मी पक्षी | Prabhat Khabar Network

झारखंड के दारू प्रखंड में वन विभाग की टीम ने एक घायल चील का रेस्क्यू किया है। पक्षी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन

दारू: दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा चौक से घायल चील पक्षी को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया. स्थानीय दुकानदार संदीप कुमार के पहल पर घायल पक्षी को बेहतर इलाज के लिए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया. दारू वन पर क्षेत्र के वनपाल मुकेश कुमार ने बताया कि घायल चील पक्षी को कन्हरी रोड स्थित केज में सुरक्षित रखा गया है.

इसका बेहतर इलाज और खाना पीना उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में जख्मी पक्षी को देखकर रेस्क्यू किया. इस संबंध में दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व पेड़ में टकरा जाने के बाद पक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया.

उड़ने में पूरी तरह से समर्थ था. आवारा कुत्तों के हमले के कारण पक्षी संदीप कुमार के दुकान में घुस गया, जहां पर दुकानदार अपने संरक्षण में रखा. इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दिया, तो टीम ने रेस्क्यू करने से इनकार कर दिया.

संदीप ने जख्मी पक्षी का फोटो स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट कर दिया. घायल पक्षी को देखते ही वन विभाग की टीम ने पक्षी काे इलाज के लिए हजारीबाग ले गये.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola