वज्रपात से एक युवती की मौत, चार घायल
Updated at : 13 Aug 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन

चम्पानगर नावाडीह और बरका कला में मंगलवार को वज्रपात की अलग-अलग घटना हुई. इसमें अंशु कुमारी 13 वर्ष पिता राजेश रजक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
इचाक.
चम्पानगर नावाडीह और बरका कला में मंगलवार को वज्रपात की अलग-अलग घटना हुई. इसमें अंशु कुमारी 13 वर्ष पिता राजेश रजक की मौत हो गयी. अंशु कुमारी अपने परिवार वालों के साथ खेत में धान रोपनी का काम कर रही थी. इसी दौरान वज्रपात ने अंशु कुमारी को अपनी चपेट ले लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक अंशु कुमारी अपने पिता की एकलौती बेटी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है. इधर, वज्रपात की दूसरी घटना में बरकाखुर्द पंचायत के सायल कला में चार महिला इंदु देवी, उर्मिला देवी, मुनियां देवी और रेखा देवी घायल हो गयी. वहीं, करीब एक दर्जन बकरे-बकरियों की मौत हो गयी. महिलाएं खेत में काम कर रही थीं. परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




