सावन स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग स्टेशन पर श्रद्धालुओं का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग रेलवे स्टेशन में बाबाधाम जाने वाली ट्रेन स्वागत के खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग रेलवे स्टेशन में बाबाधाम जाने वाली ट्रेन स्वागत के खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। हजारीबाग स्टेशन पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत देते हुए रांची-भागलपुर (वाया हजारीबाग) सावन स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है. 27 जुलाई को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर भाजपा एवं संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

ओम आरोहणम् संस्था ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संस्था के सतत प्रयासों के बाद इस विशेष कांवरिया ट्रेन का संचालन जारी है. संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे अधिकारियों का आभार जताया.

इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है. ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया, सुल्तानगंज व भागलपुर होते हुए चलेगी. शेफाली गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस सेवा को हर वर्ष सावन में नियमित रूप से संचालित करने की मांग भी की है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयासरत रहेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola