चंपाई सोरेन के साथ झामुमो ने किया धोखा : सांसद
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झामुमाे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के एलान को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चंपाई दा के साथ झामुमो ने धोखा किया है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
झामुमाे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के एलान को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चंपाई दा के साथ झामुमो ने धोखा किया है. भाजपा पहले से ही कह रही थी कि झामुमो की सरकार में चंपाई सोरेन डमी मुख्यमंत्री हैं. इसका खुलासा शोसल मीडिया में चंपाई दा ने खुद किया है. यह लोकतंत्र के लिए बेहत शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि झामुमो एक परिवारवादी पार्टी है. इस तरह की पार्टी में सुप्रीमो कभी भी सता से दूर नहीं रह सकती है. जेल से हेमंत सोरेन चंपाई सरकार को कंट्रोल कर रहे थे. बडी दुखद घटना है कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री तक की जानकारी नहीं रहती है न् ही एजेंडा उन्हें बताया जाता है. यह खुलासा खुद चंपाई सोरेन ने शोसल मीडिया में किया है. झारखंड मुक्ति मोरचा में खुद घुटन महसूस कर रहे थे. पार्टी के सदस्यों से शिकायत करने और उचित मान सम्मान नहीं मिलने पर ये सारी घटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










