इचाक में ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ रीडिंग कैंपेन, किताबों से दोस्ती कर रहे बच्चे

Updated:
विज्ञापन

पुस्तक पढ़ते बच्चे एवं मौजूद शिक्षक व अभिभावक | Prabhat Khabar Network

इचाक के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की पठन क्षमता और रुचि बढ़ाने के लिए रीडिंग कैंपेन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

इचाक (हजारीबाग). बच्चों में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन ‘रीडिंग कैंपेन 2026 मेरे शब्द, मेरी कहानी’ के तहत इचाक के मध्य विद्यालय बोंगा, प्राथमिक विद्यालय पुरनाडीह एवं मध्य विद्यालय डाढ़ा में हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहानियां पढ़ीं, पसंदीदा किरदारों पर की चर्चा

मध्य विद्यालय बोंगा में बच्चों ने कहानियां पढ़कर सुनाईं. प्राथमिक विद्यालय पुरनाडीह में उन्होंने नई-नई किताबें खोजीं. वहीं, मध्य विद्यालय डाढ़ा में बच्चों ने मिलकर अपने मनपसंद किरदारों के बारे में बताया. इसका मकसद बच्चों में पठन की नियमित आदत भी विकसित करना था.

अभिभावकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अभिभावकों ने बच्चों को कहानियां सुनने और उन्हें समझने में खूब मदद की, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया. बच्चों ने विभिन्न पुस्तकों एवं कहानियों का पठन किया. वहीं, शिक्षकों एवं समुदाय के सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों की खैर नहीं, 10 साल में जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन

भाषा और कल्पनाशक्ति के विकास पर जोर

अभियान का उद्देश्य बच्चों में भाषा, समझ, अभिव्यक्ति एवं कल्पनाशक्ति के विकास के साथ विद्यालय एवं समुदाय में पठन का सकारात्मक माहौल तैयार करना था. रीडिंग कैंपेन को सफल बनाने में रूम टू रीड संस्था एवं परियोजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभायी.

आगे भी होंगी रोचक पठन गतिविधियां

रूम टू रीड संस्था की प्रखंड को-ऑर्डिनेटर नूतन ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी बच्चों और समुदाय की भागीदारी से विभिन्न रोचक पठन गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला में कर्मियों का धरना, मांगें पूरी करने की उठी आवाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola