बरही में 50 फीट ऊंची दही-हांडी फोड़कर पडिरमा की गोविंदा टीम ने जीता खिताब
मटका फोडते पड़िरमा के गोविंदा दल : Prabhat Khabar
बरही में आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में पडिरमा के गोविंदा दल ने 50 फीट ऊंची हांडी फोड़कर जीत हासिल की. सांसद और विधायक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.
बरही (हजारीबाग). कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण चेतना न्यास ने बरही स्थित यादव धर्मशाला में शनिवार को दही-हांडी फोड़ कॉम्पिटिशन का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, गुरुदेव गुप्ता और मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव मौजूद थे.
आपके शहर में
50 फीट ऊंची दही-हांडी फोड़कर जीता कॉम्पिटिशन
ग्राम पडिरमा के गोविंदा दल ने 50 फीट ऊपर लटकी दही-हांडी फोड़कर कॉम्पिटिशन जीता. गोविंदा दल के एक सदस्य ने कहा, ‘यह जीत हमारे लिए बहुत खास है, हम सबने मिलकर खूब मेहनत की.’ दही-हांडी फूटते ही जय राधे कृष्ण के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
एकता और टीम वर्क का प्रतीक है दही-हांडी : विधायक
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस खेल में हमारी संस्कृति की झलक मिलती है. विधायक मनोज यादव ने कहा कि आज के नौजवानों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि दही-हांडी कॉम्पिटिशन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि सदियों पुरानी एक रीत है, जो एकता, टीम वर्क और जोश का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: भद्रकाली महाविद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, स्वागत गीत से भक्तिमय हुआ माहौल
सात गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा
विजेता गोविंदा दल को इनाम दिया गया. कॉम्पिटिशन में माधवपुर, चलंगा, कारीमाटी, चार माइल, गोविंद टीम समेत सात गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया.
मौके पर कई लोग रहे मौजूद
मौके पर गणेश यादव, भरत यादव, कृष्णा यादव, अशोक यादव, बंधन यादव, बिनोद यादव, सोनू यादव, धनेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, घनश्याम यादव, अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, सहदेव यादव, अशोक यादव, बालेश्वर यादव, शिवनंदन यादव, राजकुमार यादव, विनोद यादव, देवलाल यादव, कैलाश यादव, गाजो यादव, बैजनाथ यादव मौजूद थे. संचालन परमेश्वर यादव व बालेश्वर यादव ने किया.
ये भी पढ़ें: 1984 से शिक्षा जगत की सेवा कर रहे हैं शिक्षक भीम कुमार शर्मा, कई उल्लेखनीय कार्यों से बनाई पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए