हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गुपचुप-चाट में मिला औद्योगिक रंग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चाट में औद्योगिक रंग मिलने पर कार्रवाई की. कई भ्रामक उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हुरहुरू क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और ठेला संचालकों के स्थानों पर निरीक्षण किया. हुरहुरू के पास गुपचुप-चाट के ठेले की जांच के दौरान खाद्य सामग्री में औद्योगिक रंग के उपयोग की पुष्टि हुई. टीम ने संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया और संचालक को आवश्यक निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई खाद्य प्रतिष्ठानों की हुई जांच

इसके बाद जेसी फोनेक्स, श्याम मार्ट, विकास चाउमिन और बोरा सिंह समोसा दुकान समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. बोरा सिंह समोसा दुकान में अधमाने रसगुल्ले मिलने पर उन्हें भी मौके पर नष्ट करवा दिया गया.

ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

भ्रामक दावों वाले उत्पादों पर भी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा टीम ने खाद्य उत्पादों पर किये जा रहे भ्रामक दावों की भी जांच की. कारोबारियों को ऐसे उत्पादों की बिक्री और भंडारण रोकने और संबंधित कंपनी या निर्माता को उत्पाद वापस करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

100 से अधिक उत्पादों की बिक्री-भंडारण पर रोक

टीम ने बताया कि भ्रामक दावों के कारण 100 से अधिक खाद्य उत्पादों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगायी गयी है. इनमें रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, कैंपा एनर्जी ड्रिंक, किंडर जॉय, लोटे चोको पाई, पतंजलि मिल्क बिस्कुट और रेमन नूडल्स समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं.

प्रतिबंधित उत्पाद मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रतिबंधित उत्पाद मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. निरीक्षण दल में मंजर हुसैन, अंब्रीश पांडे, विकास शर्मा और सूरज कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: 1984 से शिक्षा जगत की सेवा कर रहे हैं शिक्षक भीम कुमार शर्मा, कई उल्लेखनीय कार्यों से बनाई पहचान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola