1984 से शिक्षा जगत की सेवा कर रहे हैं शिक्षक भीम कुमार शर्मा, कई उल्लेखनीय कार्यों से बनाई पहचान
शिक्षक भीम कुमार शर्मा | Prabhat Khabar Network
मांडू के शिक्षक भीम कुमार शर्मा 1984 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनके उल्लेखनीय कार्यों और समर्पण ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है.
मांडू से मो. फिरोज खान की रिपोर्ट
आपके शहर में
मांडू(रामगढ़). शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1986 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक भीम कुमार शर्मा ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये हैं. विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण और शिक्षा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दी है.
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किया निरंतर प्रयास
शिक्षक शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है. उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये विभिन्न कार्यों से न केवल विद्यार्थियों को लाभ मिला है, बल्कि विद्यालय एवं समाज में भी सकारात्मक संदेश गया है.
शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी : शर्मा
करीब चार दशकों से शिक्षा जगत से जुड़े शर्मा का मानना है कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और लंबे अनुभव को क्षेत्र के लोग सम्मान की दृष्टि से देखते हैं.
ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद JPSC-JSSC सुधार की राह कौन संभालेगा? छात्रों से संवाद की जिम्मेदारी अब किसके कंधे पर
गरीब छात्रों को नि:शुल्क देते हैं शिक्षा
शिक्षक भीम कुमार शर्मा गरीब छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ उनकी मदद के लिए बराबर खड़े रहते हैं. शिक्षक का जो दायित्व होता है, उसे उन्होंने बेहद बारीकी से निभाया है. उनके कार्यों से विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ऊर्जा प्राप्त करते हैं.
युवा शिक्षकों के लिए बने प्रेरणास्रोत
शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए शिक्षक भीम कुमार शर्मा का कार्य युवा शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है. उनके लंबे अनुभव और समर्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: गिद्धौर में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता, बच्चों के उत्साह ने बांधा समां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए