गिद्धौर में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता, बच्चों के उत्साह ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल लोग | Prabhat Khabar

गिद्धौर के ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

गिद्धौर (चतरा). प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मटका फोड़ कार्यक्रम युवाओं के सहयोग से बच्चों ने किया. बच्चे उत्साहित होकर मटके के समीप पहुंचे और उसे फोड़ा. इस दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक है मटका फोड़ : कपिल कुमार

मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने कहा कि यह मटका फोड़ उत्सव मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी जीवंत ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माखन चोरी की याद में मटका फोड़ा जाता है.

मौके पर कई लोग रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार दांगी, देवनारायण दांगी, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: भद्रकाली महाविद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, स्वागत गीत से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola