श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसीपुर में भक्ति की बयार, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया उद्घाटन
हंटरगंज में कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar
हंटरगंज के तुलसीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने लोगों को भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.
हंटरगंज से मो. आसिफ की रिपोर्ट
आपके शहर में
हंटरगंज (चतरा). प्रखंड के तुलसीपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद कलाकारों को पगड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया.
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने की अपील
भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया. मौके पर श्री भोगता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनायें. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा व सद्भाव बनाये रखने की अपील की.
कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाजसेवी कंचन यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, प्रभु दयाल यादव, पूर्व लोस प्रत्याशी अरुण कुमार यादव, अशोक यादव, देवधारी यादव, तेजू यादव, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: बेतला-नेतरहाट को पर्यटन हब बनाने का सपना अधूरा, मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए