चतरा में बारिश का कहर, ललिता देवी का खपरैल घर ध्वस्त; रहने-खाने का संकट

Updated:
विज्ञापन

ध्वस्त घर के साथ पीड़ित परिवार : Prabhat Khabar

झारखंड के पचमहला गांव में भारी बारिश के कारण ललिता देवी का घर ढह गया. घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है, प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मदद की मांग की गई है.

विज्ञापन

जोरी (चतरा). बारिश से वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में तबाही मच गई. पैनीकला पंचायत के पचमहला गांव में ललिता देवी (पति- मुकेश यादव) का खपरैल घर गिर गया. घर में रखा खाने-पीने का सामान और कई घरेलू चीजें दबकर बर्बाद हो गईं. उनकी सारी जमा-पूंजी, बच्चों के खिलौने और सालों से सहेज कर रखी यादें भी मलबे में दब गईं. घर गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के समय घर से बाहर थे सभी लोग

राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे. अब परिवार के सामने रहने और खाने का कोई सहारा नहीं है.

मदद की गुहार

मुखिया बाबूनंद पासवान ने प्रखंड प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर तुरंत राहत सामग्री देने का आग्रह किया है. उन्होंने परिवार को प्रधानमंत्री आवास या अबुआ आवास का लाभ देने की भी अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola