एनटीपीसी कोयला ढुलाई ठप होने से रेलवे को अबतक 15 करोडण् का नुकसान

Updated at : 11 Mar 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी कोयला ढुलाई ठप होने से रेलवे को अबतक 15 करोडण् का नुकसान

डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बाद एनटीपीसी का कोयला रैक डिस्पैच का काम पिछले चार दिनों से बंद है.

विज्ञापन

हजारीबाग. डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बाद एनटीपीसी का कोयला रैक पिछले तीन दिनों से बंद है. हजारीबाग एनटीपीसी कोल माइंस से देश के विभिन्न बिजली ताप घरों तक कोयला नहीं पहुंच रहा है. हजारीबाग से इन विद्युत ताप घरों में रेलवे के माध्यम से कोयला पहुंचता है. इससे रेल को बड़ा राजस्व मिलता है. नौ मार्च से कोयला रैक परिचालन ठप है. इससे रेलवे को करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हजारीबाग बानादाग कोल साइडिंग पर मालवाहक ट्रेन खड़ी हैं. प्रत्येक दिन 10 रैक कोयले की ढुलाई : हजारीबाग बानादाग व अन्य एनटीपीसी रेलवे साइडिंग से प्रत्येक दिन 10 रैक कोयले की ढुलाई होती है. पिछले तीन दिनों से कोयले की ढुलाई ठप होने से रेलवे को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, एक रैक कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे को एनटीपीसी 50 लाख रुपया भुगतान करता है. सुरक्षा की मांग कर रहे हैं पदाधिकारी : डीजीएम की हत्या के बाद से एनटीपीसी कोयला ढुलाई का कार्य बंद है. मंगलवार को भी एनटीपीसी के चट्टी बरियातु, पकरी बरवाडीह और केरेडारी कोल परियोजना से कोयले की ढुलाई नहीं हुई है. एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मी सुरक्षा की मांग, दोषियों पर कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी और पीडित परिवार के लिए मुआवजा एवं नौकरी की मांग कर रहे हैं. एनटीपीसी के अधिकारियों ने सरकार से 50 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस करने की मांग की है. एनटीपीसी की कोल परियोजनाओं में 11 मार्च को कोयला उत्पादन काफी कम हुआ. एनटीपीसी के अनुसार, पकरी बरवाडीह कोल परियोजना से 50 हजार मिट्रिक टन, चट्टी बरियातु कोल परियोजना से 18 से 20 हजार मिट्रिक टन और केरेडारी कोल परियोजना से 20 हजार मिट्रिक टन कोयले का उत्पादन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola