झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन हजारीबाग का चुनाव संपन्न

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 16 Nov 2025 9:08 PM

विज्ञापन

अध्यक्ष बने मधुसूदन मेहता, अमीर अल्ताफ निर्विरोध चुने गये सचिव

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन हजारीबाग का चुनाव रविवार को इमली कोठी चौक स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में में संपन्न हुआ. चुनाव में मधुसूदन मेहता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया. वहीं अमीर अल्ताफ निर्विरोध जिला सचिव बने. संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव में विनोद भगत प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रभु दयाल प्रदेश सचिव चुने गये. चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने की बात कही. जिला अध्यक्ष मधुसूदन मेहता ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाने का काम करेगा. उन्होंने बताया कि जिले में कई स्कूल बिना यू-डाइस कोड के संचालित हो रहे हैं, जबकि कई पुराने स्कूलों को 2019 के बाद लागू हुए नियमों के कारण अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है. जिला सचिव अमीर अल्ताफ ने कहा कि पूरे झारखंड में प्राइवेट स्कूल तीन श्रेणियों में आते हैं पहला बड़े ब्रांड वाले हाइ-फीस स्कूल, दूसरा मान्यता प्राप्त विद्यालय और तीसरा यू-डाइस कोड वाले स्कूल जो कम फीस में भी सरकारी नियमों का पालन करते हैं. उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि बदनामी उन्हीं स्कूलों की हो रही है, जो कम शुल्क लेकर भी सभी मानकों पर खरे उतर रहे हैं. चुनाव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालकों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola