ePaper

कुम्हार समाज को आबादी के अनुपात में राजनीति में भागीदारी मिले : देवनारायण

Updated at : 18 Jan 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
कुम्हार समाज को आबादी के अनुपात में राजनीति में भागीदारी मिले : देवनारायण

कुम्हार अधिकार महारैली

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ जिला हजारीबाग ने रविवार को संत कोलंबा कॉलेज मैदान में कुम्हार अधिकार महारैली का आयोजन किया. मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि झारखंड में कुम्हारों की संख्या 32 लाख है, जो झारखंड की कुल आबादी का आठ प्रतिशत है. सभी जिलों में हमारी जनसंख्या एक लाख से डेढ़ लाख तक है. प्रखंड के सभी पंचायत में कुम्हार समाज निवास करता है, फिर भी कुम्हार समाज को राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक लाभ से रोका गया, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अध्यक्षता महासंघ के हजारीबाग जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति ने की. संचालन सुखदेव प्रजापति और वीरेंद्र प्रजापति ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित एवं अन्य ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, संगठन मंत्री शिवकुमार प्रजापति, संरक्षक विष्णु प्रजापति, महेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, राजेश प्रजापति, जागेश्वर प्रजापति, जोगेंद्र प्रजापति, सोनू प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, कमाल शंकर पंडित, राम अवतार प्रजापति, छत्रु पंडित, जयशंकर पंडित, बासुदेव पंडित, राजेश प्रजापति, बसंत प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, सुजीत प्रजापति, सुरेंद्र पंडित आदि शामिल थे. अंत में झारखंड लोक सेवा आयोग एवं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया.

राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए : योगेश्वर महतो बाटुल

विशिष्ट अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि झारखंड में 82 विधानसभा है. सभी विधानसभा में कुम्हार समाज के 7000 से 45000 तक मतदाता हैं. इसके बावजूद हमें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिलती है. हमें राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए. कुम्हार समाज आदिकाल से सनातनी है.

सरकार झारखंड में माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन करे : श्रीचंद्र

झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति ने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी सभी राजनैतिक दलों को देनी होगी. वर्तमान सरकार झारखंड में माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन करे. झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि पिछले 78 वर्षों से सभी राजनीतिक दलों ने कुम्हारों को उनके हक-अधिकार से वंचित रखा है. हम अपने हक और अधिकार को समझें और आगे आयें. सरकार पिछड़ों को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण दे. प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंडित, अजय प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम महतो, गोपाल पंडित, दीपक पंडित, राधा विनोद प्रजापति, विजय पंडित, मोहन कुंभकार, सरोज प्रजापति ने भी विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola