हाइवा फायरिंग कांड में 10 संदिग्धों से पूछताछ, अपराधियों की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

हजारीबाग में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल ट्रांसपोर्टिंग वाहन पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हजारीबाग: बड़कागांव एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पूर्व घटित घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी पुलिस तलाश कर रही है.
घटना का उदभेदन करने को लेकर हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने एसआईटी टीम गठित किया है. गठित एसआईटी टीम ने लगातार विभिन्न इलाकों में छापामारी कर रही है. छापामारी के दौरान दस संदिग्ध लोगो को थाना में पूछताछ किया जा रहा है. एसआईटी टीम का नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद कर रहे है.
जल्द पकड़े जायेंगे अपराधी
एसपी अमन कुमार ने कहा कि हाइवा पर फायरिंग करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्यों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस बड़कागांव, केरेडारी, पतरातू, भुरकुंडा समेत कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
बता दें कि बड़कागांव के 13 माइल के उपर चक्करवार घाटी पुल के पास 25 जुलाई को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाली हाईवा वाहनों में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना की अंजाम दिया था. घटना को लेकर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










