एनटीपीसी ने मनाया कोयला खनन दिवस

Updated:
विज्ञापन
एनटीपीसी ने मनाया कोयला खनन दिवस

पौधरोपण व शिक्षा-सामुदायिक विकास पर जोर

विज्ञापन

बड़कागांव. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने 10वां कोयला खनन दिवस सिकरी साइट ऑफिस में मनाया. इसमें कोल माइनिंग मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थवेस्ट, चट्टी बारियातू, केरेडारी और बादाम कोयला खनन परियोजना के कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई. जिसका उद्देश्य सतत और जिम्मेदार खनन के प्रति एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की प्रतिबद्धता और मजबूत करना था. इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक खनन नवीन जैन एवं स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब अध्यक्ष पूनम जैन ने किया. कोल माइनिंग मुख्यालय और परियोजना टीमों के वरिष्ठ अधिकारी इस पहल में शामिल हुए. पौधरोपण कार्यक्रम के बाद केक काटकर समारोह की शुरुआत की गयी. आशा और प्रगति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे उड़ाये गये. इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को अध्ययन सामग्री किट, खेल सामग्री, स्कूल ड्रेस और स्कूल बैग दिया गया. कहा गया कि यह पहल एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की समुदाय विकास और शिक्षा उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की पुनः प्रतिज्ञा के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola