समारोह में सम्मानित किये गये भाजपा के मनोनीत प्रतिनिधि

Updated at : 21 Mar 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
समारोह में सम्मानित किये गये भाजपा के मनोनीत प्रतिनिधि

बड़कागांव के पश्चिमी पंचायत भवन में भाजपा प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव के पश्चिमी पंचायत भवन में भाजपा प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश कुमार दांगी, केरेडारी मंडल सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साह, बड़कागांव पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता व बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो को सम्मानित किया गया. समारोह में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि ईमानदारी सबसे बड़ा धन है, जिसके द्वारा ही क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगश जा सकता है. अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. संचालन नरसिंह प्रसाद ने किया. मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ बालेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर महतो, टुकेश्वर प्रसाद, भीखन महतो, अवध किशोर यादव, किशोर राणा, कजरू साव, सत्यजीत अलंकार, उदय मेहता, अरुण मालाकार, इंद्र भूषण, अजय सिंह, गणेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजकुमार, चंद्रदेव ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola