मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली प्रभातफेरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभातफेरी निकाली.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी अस्पताल परिसर से निकाल कर प्रखंड मुख्यालय होते हुए बाजार रोड तक गयी. इसमें शामिल लोग पहले मतदान फिर जलपान, मतदान हमारा अधिकार है, इससे बनती सरकार है, हमको यह समझाना है सबको वोट दिलाना है, हमें सरकार बनाने आता है क्योंकि हम मतदाता है, चुनाव आयोग का है आवाह्न सबको करना है मतदान, डरने की क्या बात है, पुलिस प्रशासन साथ है, हम अपना कर्तव्य निभाएंगे सबसे मतदान कराएंगे जैसे नारे लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदाताओं को जागरूक किया. प्रभातफेरी का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह, बीटीटी नरोत्तम कुमार ने किया. कार्यक्रम में सहि��ा साथी सुनीता देवी, गुंजा देवी, रीना देवी, पूनम देवी, सुलोचना देवी, पुष्पा वर्णवाल, चंपा देवी एवं सहिया सोनाली देवी, काजल देवी, शिवानी देवी समेत अन्य शामिल थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










