नियम संगत कार्य नहीं कर रहे नगर आयुक्त : महापौर

Updated:
विज्ञापन
नियम संगत कार्य नहीं कर रहे नगर आयुक्त : महापौर

महापौर ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया आरोप

विज्ञापन

हजारीबाग. महापौर अरविंद कुमार ने नगर आयुक्त पर नियम संगत कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है. महापौर ने प्रेसवार्ता में कहा कि शहर में सात स्थानों पर पुलिस ट्रैफिक रूम बनाने के लिए नौ लाख 98 हजार की निविदा निगम द्वारा निकाली गयी है. जिसका टेंडर आठ मई को होना है. जबकि जिस ट्रैफिक रूम का टेंडर निकाला गया है, उसका निर्माण टेंडर के पहले कई स्थानों पर कर दिया गया है. महापौर ने 25 अप्रैल को आयोजित बोर्ड की बैठक में नियम की अनदेखी कर सहायक नगर आयुक्त को बैठक की जिम्मेवारी सौंपना अनुचित बताया. कहा कि यह बोर्ड की गरिमा और जनप्रतिनिधियों के अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने आरोप लगाया है कि योजना का निरीक्षण करने व फाइल नहीं देखने दिया जा रहा है. निगम द्वारा खरीदी गयी सामग्री, यंत्र, वाहन समेत अन्य कार्यों की भी जानकारी नहीं दी जा रही है. महापौर कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी को हटा लेना व गाड़ी व तेल की व्यवस्था नहीं करना समझ से परे है.

नगर निगम में कार्य पारदर्शी : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि नगर निगम में सभी कार्य पारदर्शिता और नियम संगत किया जा रहा है. बने हुए पुलिस ट्रैफिक रूम का फिर से टेंडर किये जाने के मामला जांच का विषय है. इसके पूर्व दो ट्रैफिक रूम का टेंडर किया गया था, जो बन चुका है. महापौर के लिए गाड़ी व तेल की व्यवस्था के लिए बोर्ड से पारित होना है. जैसे ही बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय लिया जाता है, यह सुविधा बहाल कर दी जायेगी. निगम में महापौर व अन्य प्रतिनिधियों के लिए सरकार से जो भी मार्गदर्शन मिला है, उसे लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola