मुनि श्री का हजारीबाग में मंगल प्रवेश

दिगंबर जैन मंदिर में हुआ स्वागत
हजारीबाग. हजारीबाग में गुरुवार को महासमाधि धारक परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज से दीक्षित आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के आज्ञानु वर्ती शिष्य परमपूज्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज, परमपूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश प्रातः हुआ. मुनि श्री कोडरमा से विहार कर हजारीबाग पहुंचे. दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन कर मुनि श्री ने सबको आशीर्वाद दिया. मंगलाचरण आशा विनायका ने किया. कोडरमा से आये सभी श्रावक बंधु का सम्मान एवं स्वागत दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष नागेंद्र विनायक, महामंत्री संजय अजमेरा एवं सभी पदाधिकारियों ने किया. शास्त्र अर्पण भेंट दिगंबर जैन महिला समाज की अध्यक्ष प्रेमलता लुहाड़िया, मंत्राणी आशा विनाय, संस्था के पदाधिकारियों ने किया. मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि 22 मई को 7.45 बजे प्रात: मुनि श्री का मंगल प्रवचन एवं दोनों माताजी के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा.
मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
हजारीबाग. संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह कर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापिका कमला पन्ना ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की 239 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया, जिसमें 219 छात्राएं प्रथम तथा 20 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं. विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










