Hazaribagh News: सांसद अन्नपूर्णा देवी ने तीन प्रतिनिधियों का किया मनोनयन, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 12 बरकट्ठा 1 में - केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी से मनोनयन पत्र लेते हुए. | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी।

विज्ञापन

बरकट्ठा: केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है. उन्होंने संसदीय क्षेत्र कोडरमा अंतर्गत जिला हजारीबाग के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का जिला स्तर विभाग का सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र चौधरी, गोरहर थाना क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पियूष पांडेय तथा प्रखंड बरकट्ठा के शिक्षा विभाग का सांसद प्रतिनिधि सत्यम भारती को नियुक्त किया है.

नियुक्ति के बाद पियूष पांडेय ने कहा कि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और जनता के हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदारी निभायेंगे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola