मृतक मैनेजर शंकर रविदास के परिजनों से मिले विधायक अमित यादव
सरकारी प्रावधान के मुताबिक विधवा पत्नी को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.
इचाक. शालपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर कुमार रविदास की हत्या की सूचना मिलने पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव गुरुवार को उनके घर इचाक के कुटुमसुकरी पहुंचे. वहां मृतक शंकर के माता, पिता, पत्नी, बेटी समेत सभी परिवार वालों से मिले एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. साथ ही सरकारी प्रावधान के मुताबिक विधवा पत्नी को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक से बातचीत की और प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही. इसके बाद विधायक ख़ुटरा गांव पहुंचे. वहां वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया अशोक कपरदार, सच्चिदानंद अग्रवाल, गौतम नारायण सिंह, निर्मल कुमार, निरंजन कुमार मेहता, रविशंकर प्रसाद, दीपक गिरी, मेघनाथ कुशवाहा, राजकुमार राम, नेमधारी रविदास, रूपेश कुमार, महेंद्र रविदास, शमन रविदास, दिलीप राम, कमल राम, रामकुमार, पप्पू कुमार, कृष्ण रविदास, भुवनेश्वर रविदास समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामशरण शर्मा
रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










