हजारीबाग नाबालिग अपहरण मामला: भगाकर शादी रचाने का आरोपी गया जेल
फोटो कैप्शन 4 बरकट्ठा 3 में - बरकट्ठा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के कपका गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने वाले आरोपी मुकेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की को बरामद कर लिया गया है।
बरकट्ठा: कपका गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी रचाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बरकट्ठा थाना कांड संख्या 90/26 के प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम कपका बरकट्ठा निवासी मुकेश मंडल (पिता ननकू मंडल) को गिरफ्तार किया.
जबकि अपहृत लड़की को बरामद कर पुलिस ने न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत ब्यान एवं चिकित्सीय जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया. जानकारी हो कि अपहृत लड़की के पिता ने बरकट्ठा थाना में अपनी पुत्री की अपरहण को लेकर आवेदन दिया था.
जिसमें कपका गांव के ही मुकेश मंडल पर दो जून को घर से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था. मुकेश कुमार ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह भागने के बाद बगोदर के हरिहर धाम मंदिर में शादी रचा ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










