जिले में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा संपन्न, रिजल्ट का इंतजार

झारखंड अधिविध परिषद (जैक) की ओर से आयोजित वार्षिक मैट्रिक व इंटर (तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) की परीक्षा आठ फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी
फ्ललाय लीड…सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त थे, 400 शिक्षकों को निगरानी ड्यूटी मिली थी,
आरिफ, हजारीबागझारखंड अधिविध परिषद (जैक) की ओर से आयोजित वार्षिक मैट्रिक व इंटर (तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) की परीक्षा आठ फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. अब विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है. जिले में 11 फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू हुई थी. पूरे परीक्षा के दौरान एक भी विद्यार्थी निष्कासित नहीं हुए हैं. अंतिम दिन आठ मार्च को मैट्रिक में साइंस विषय की परीक्षा सभी 76 केंद्रों पर हुई है. इसमें 25728 में 25603 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं. मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन 125 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं.
सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न : जिला प्रशासन ने दोनों परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है. मैट्रिक में 76 इंटर में 53 परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सदर एवं बरही दोनों अनुमंडल मिलाकर 56 हजार 317 विद्यार्थी पंजीकृत थे. इसमें मैट्रिक में 27339 एवं इंटर में 28978 विद्यार्थी शामिल हैं. मैट्रिक में सबसे अधिक सदर अनुमंडल में 48 एवं बरही अनुमंडल में 28 परीक्षा केंद्र बनाया गया था. वहीं, इंटर में सदर में सबसे अधिक 39 एवं बरही अनुमंडल में 14 परीक्षा केंद्र बना था. विद्यार्थी एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखकर पहले की तरह कटकमदाग को छोड़कर शेष 15 प्रखंडों में मैट्रिक के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सदर/शहर में 14, बरही में छह, बरकट्ठा में सात, दारू में दो, डाडी में तीन, टाटीझरिया में एक, विष्णुगढ़ में सात, बड़कागांव में चार, केरेडारी में पांच इचाक में सात, पदमा में चार, कटकमसांडी में तीन, चौपारण में आठ, चलकुसा में तीन एवं चुरचू प्रखंड के चरही में दो मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाया गया था.—————-
सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा : सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई है. शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा हुई है. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त थे. 400 से अधिक शिक्षकों को वीक्षक बनाया गया था. परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई थी. परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा को लागू किया गया था. परीक्षा सेल बनाया गया था. प्रतिदिन शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का अपडेट जारी हो रहा था. परीक्षा पेपर लिंक जैसे मामले पर पूरे परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा.————–
वार्षिक मैट्रिक व इंटर 2025 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को चुनौती के रूप में लिया गया था. डीसी नैंसी सहाय के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारी को पूरा किया गया था. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में लगे जिले के सभी पदाधिकारी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी, पुलिस प्रशासन एवं अन्य सहयोगी बधाई के पात्र हैं. प्रवीन रंजन, डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, हजारीबाग.————–
बॉक्स के लिए——————-
आठवीं बोर्ड की परीक्षा आज, 11वीं की परीक्षा 11-12 मार्च कोहजारीबाग. जिले में सरकारी स्कूलों की आठवीं बोर्ड परीक्षा सोमवार को होगी. वहीं, कक्षा 11वीं की परीक्षा 11 एवं 12 मार्च दो दिनों तक चलेगा. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी की है. आठवीं बोर्ड के लिए प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं, 11वीं के लिए सुविधा अनुसार अपने-अपने क्षेत्र के विद्यार्थी मैट्रिक के बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लिखेंगे. आठवीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार को दो पाली में होगी. पहली पाली सबेरे 9.45 से एक बजे एवं दूसरी पाली दोपहर दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा चलेगा. झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने परीक्षा के संचालन को लेकर शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




