टॉपर प्रियांशु ने कहा, तैयारी के दौरान खुद को मोटिवेट रखा,

Updated:
विज्ञापन
टॉपर प्रियांशु ने कहा, तैयारी के दौरान खुद को मोटिवेट रखा,

इंदिरा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय

विज्ञापन

हजारीबाग. इंदिरा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा प्रियांशु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक हासिल कर राज्य टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रियांशु मूल रूप से कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव की रहने वाली हैं. वर्तमान में दीपूगढ़ा हजारीबाग में रहती हैं. उनके पिता दिनेश्वर प्रसाद मेहता पत्थर व बालू के व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता लता देवी गृहिणी हैं. साधारण परिवार से आने वाली प्रियांशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को दिया है. प्रियांशु ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान सभी विषयों पर समान ध्यान दिया और नियमित रूप से पढ़ाई की. प्रतिदिन लगभग पांच घंटे ही सोती थीं और बाकी समय पढ़ाई व रिवीजन में लगाती थीं. उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान खुद को लगातार मोटिवेट करना सफलता का सबसे बड़ा मंत्र रहा. सोशल मीडिया को लेकर प्रियांशु का मानना है कि इसका सीमित और सकारात्मक उपयोग ही लाभकारी है, अधिक समय देने से समय की बर्बादी होती है. प्रियांशु को संगीत में भी खास रुचि है. गाना गाना और गिटार बजाना शौक में शामिल है. प्रियांशु का सपना आगे की पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक सेवा में जाना है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हमेशा खुद को प्रेरित रखें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola