सामाजिक काम कर पूरा कर रहा हूं अपना दायित्व : अविनाश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

करमा गांव हमारी जन्म भूमि है. जिस मिट्टी में जन्म लिया लालन-पालन हुआ, भला उसे कैसे भूल सकता हूं.
विज्ञापन
चौपारण.
करमा गांव हमारी जन्म भूमि है. जिस मिट्टी में जन्म लिया लालन-पालन हुआ, भला उसे कैसे भूल सकता हूं. इस मिट्टी का कर्ज हमारे ऊपर है. जिसे चुकाने के लिए सामाजिक कार्यों काे अंजाम दे रहा हूं. ये बातें गुरुवार को महालक्खी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अविनाश आर्या चंद्रवंशी ने कहीं. उन्होंने कहा निर्धन परिवार की 51 जोड़ी बेटियाें का सामूहिक विवाह करा कर अपनी जिम्मेवारी की शुरुआत की है. आगे बहुत कुछ इस क्षेत्र के लिए करने हैं. उन जोड़ियों को रोजगार से जोड़ने की योजना है, जिसका प्रारूप बन कर तैयार है. बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ट्रस्ट अगले माह शिविर लगायेगा. कई कंपनियों के निदेशक बेरोजगारों का मार्गदर्शन करेंगे व रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगे. हुनरमंद लोगों को उनके हिसाब से रोजगार से जोड़ा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










