लिफ्ट देकर जेपीएससी परीक्षार्थी से लूटपाट

Updated:
विज्ञापन
लिफ्ट देकर जेपीएससी परीक्षार्थी से लूटपाट

बरही चौक पर कार सवार बदमाशों ने खुद को परीक्षार्थी बताकर दी थी लिफ्ट

विज्ञापन

बरही. जेपीएससी परीक्षा लिखने रविवार को कोडरमा से डुमरी (गिरिडीह) जा रहे धीरज कुमार से अपराधियों ने बरही में मारपीट की और लॉकेट, सोने की अंगूठी, मोबाइल व नकद दो हजार रुपये छीन लिये. घटना को लेकर धीरज कुमार (शिवा मोहल्ला, कोडरमा) ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि धीरज कुमार को जेपीएससी की परीक्षा देने डुमरी जाना था. वह रविवार तड़के कोडरमा से बस से बरही पहुंचा व बरही चौक पर धनबाद रूट की गाड़ी का इंतजार करने लगा. इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे उसके पास एक कार (बीआर01डीडी-0229) आकर रुकी. उसमें चार-पांच लोग सवार थे. उनलोगों ने धीरज से पूछा कि कहां जाओगे. धीरज के बताने पर उनलोगों ने कहा कि वे लोग भी परीक्षा देने डुमरी जा रहे हैं. साथ चलो परीक्षा केंद्र पर उतार देंगे. भरोसा दिलाने पर धीरज उनकी कार में बैठ गया, लेकिन दो किमी आगे जाने के बाद उनलोगों ने धीरज के साथ कार में ही मारपीट व लूटपाट की. इसके बाद कार को वापस घुमाकर झुमरीतिलैया की ओर ले गये. तिलैया में रेलवे ओवरब्रिज के पास धीरज को कार से उतार दिया और फरार हो गये. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया का घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola