Jharkhand News: हजारीबाग में दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, 2 बच्चियां घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Sep 2024 2:19 PM
Jharkhand News: हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में एक दीवार गिरने से एक बच्चे मौत हो गयी है. जबकि दो अन्य बच्चियां घायल है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
Jharkhand News, आनंद सोरेन, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत में एक 10 साल के बच्चे की मौत दिवार गिरने से नीचे दबकर हुई. जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गयी है. मृतक बच्चे का नाम अर्जुन रजवार है. वह बड़का बसाडीह गांव का रहने वाला है. घायल दोनों बच्ची का दायां पैर टूट गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
दीवार के सामने खेल रहे थे सभी बच्चे तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे बड़का बसाडीह में दीवार के सामने एक बच्चा अंकुश रजवार और दो बच्ची जानी कुमारी और जानवी कुमारी खेल रही थी. इस दौरान अचानक दीवार गिर गयी, जिससे सभी बच्चे वहीं दब गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण व मृत बच्चे के परिजन वहां पहुचे और सभी को बाहर निकाला. तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल थे. आनन फानन में सभी को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
मृतकों के परिजनों ने की आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की मांग
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, झामुमो नेता नीलकंठ महतो, विष्णु महतो, ओम सिन्हा, बद्री साव, गंगेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतकों के परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की मांग की है.
Also Read: Jharkhand News: साहिबगंज के बरहरवा में पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बाजारों को कराया बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










