सीएचसी बरकट्ठा में एएनएम पर लगे आरोप की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी बरकट्ठा में एएनएम पर लगे आरोप की हुई जांच

बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम लक्ष्मी सुमन पर डिलीवरी के दौरान पैसे लेने की शिकायत दर्ज की गयी. ग्राम सलैया निवासी संतोष कुमार मंडल ने हजारीबाग सिविल सर्जन एवं पीजी पोर्टल पर शिकायत की थी

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम लक्ष्मी सुमन पर डिलीवरी के दौरान पैसे लेने की शिकायत दर्ज की गयी. ग्राम सलैया निवासी संतोष कुमार मंडल ने हजारीबाग सिविल सर्जन एवं पीजी पोर्टल पर शिकायत की थी. इसके आधार पर सिविल सर्जन ने बरही अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रकाश ज्ञानी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की. टीम में बरही, चौपारण और बरकट्ठा के चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे.

जांच के दौरान पूर्व मुखिया बसंत साव, सहिया शायरा खातून और कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि डिलीवरी और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 2500 से 3000 रुपये तक लिये जाते हैं. टीम ने सभी बयान दर्ज कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपने की बात कही. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लक्ष्मी सुमन पर आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था, लेकिन जनप्रतिनिधि की पैरवी पर दोबारा बरकट्ठा भेजा गया, जो चर्चा का विषय बना.

लक्ष्मी सुमन ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने किसी से पैसे की मांग नहीं की. अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर होगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola