अवधपुरी कॉलोनी में पीसीसी पथ एवं नाली का उदघाटन
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 May 2026 10:14 PM
जनता की परेशानी दूर करना हमारा कर्तव्य : प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग. नगर निगम के वार्ड तीन स्थित अवधपुरी कॉलोनी में शनिवार को विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ एवं नाली का उदघाटन किया. नाली के अभाव में कॉलोनीवासियों को लंबे समय से जल निकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. अब निर्माण कार्य पूरा होने से उन्हें आवागमन में सुगमता के साथ जल-जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी. मौके पर विधायक ने कहा कि हर परिस्थिति में हजारीबाग की जनता के साथ खड़ा हूं. जनता की परेशानी को दूर करना हमारा कर्तव्य है. हमें जनता ने चुना है, तो उनके विश्वास पर खरा उतरने कर हर संभव प्रयास रहेगा. मौके पर वार्ड पार्षद विजय प्रसाद, पूर्व पार्षद बॉबी कुशवाहा, पूर्व पार्षद वासुदेव गोप, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कंसार मुखिया रामकुमार मेहता, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, महेश कुशवाहा, रंजन गोप, सुनील राणा, अनिल कुशवाहा, पूर्व महासमिति अध्यक्ष राजेश गोप, कुमार सौरभ, राजू राणा, भजन साव, चंदन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. स्वच्छता और जलनिकासी पर भी विशेष ध्यान : उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल बड़े-बड़े दावे नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है. उन्होंने कहा कि सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छता और जलनिकासी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. क्षेत्र की समस्या को लेकर हजारीबाग की जनता मुझसे सीधे बात कर सकती है. उसका त्वरित समाधान कराना हमारा उद्देश्य है. विधायक ने कहा कि जनता के साथ मेरा नाता विश्वास और जिम्मेदारी पर टिका है. मैं इसी के अनुरूप निरंतर काम करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










