जेनरल स्टोर से भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
जेनरल स्टोर से भारी मात्रा में शराब बरामद

संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन

दारू. पुलिस ने पुनाइटांड़ स्थित रोशन जेनरल स्टोर में अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापामारी की. इसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद किया गया. संचालक रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्टोर से गॉडफादर बीयर पांच केन, रॉयल चैलेंज की छह बोतल शराब, एट पीएम ब्रांड की 18 बोतल, स्टरलिंग ब्रांड की 17 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट ब्रांड की 18 बोतल, मैकडॉवेल ब्रांड की 11 बोतल शराब बरामद हुआ. थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने कहा कि एसपी अमन कुमार को मिली सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापामारी की गयी.

डीसी ने छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को दी बधाई

हजारीबाग. मैट्रिक परीक्षा में हजारीबाग जिले के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर उपायुक्त हेमंत सती ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. उपायुक्त ने सभी छात्राओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई दी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola