बोलेरो की चोरी कर गैरेज में बनवा रहा था पिकअप, पुलिस ने जब्त किया

Author Ramsharan
Updated:
विज्ञापन

इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया, तो पता चला कि गैरेज में काटा जा रहा बोलेरो (जेएच 09वाई-7856) ही है .

विज्ञापन

: 23 मार्च की रात को घर के बाहर से बोलेरो की हुई थी चोरी इचाक. 23 मार्च की रात इचाक के उजराही दिग्घी गांव निवासी सुरेश मांझी के घर के बाहर से चोरी गये बोलेरो को इचाक मोड़ के एक बॉडी गैराज से कटी हालत में पुलिस ने बरामद कर लिया है. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही बॉडी गैराज के मालिक अरुण विश्वकर्मा (ओरिया, हजारीबाग) फरार हो गया. कुछ स्टाफ गैराज में काम कर रहे थे, वे भी पुलिस को देख भाग निकले. बताया जा रहा है कि ललन नामक एक युवक बोलेरो को देकर पिकअप सवारी बनाने के लिए गैरेज मालिक अरुण को दिया था. इसके लिये फोन पे के माध्यम से गैराज मालिक अरुण को 20 हजार रुपये भी दिये थे. उस नंबर की जांच इचाक पुलिस कर रही है. ज्ञात हो कि बोलेरो वाहन (जेएच 09वाई-7856) को उजराही दिघी के सुरेश मांझी अपनी देखरेख में चलाने के लिए लाया था. 23 मार्च की रात सुरेश मांझी ने वाहन को घर के बाहर खड़ा किया था. रात करीब 11 बजे वाहन वहां नहीं था. खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, तब थक हार कर सुरेश मांझी ने 24 मार्च को थाना में आवेदन दिया. इसी दौरान गुरुवार को सुरेश मांझी किसी काम को लेकर इचाक मोड़ की ओर आया था. रास्ते में जाने के क्रम में देखा कि बोलेरो की तरह एक वाहन गैरेज में लगा है. नजदीक जाकर सुरेश मांझी ने इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया, तो पता चला कि गैरेज में काटा जा रहा बोलेरो (जेएच 09वाई-7856) ही है . इसके बाद में सुरेश मांझी ने इसकी सूचना इचाक थाना को दी. पुलिस ने गुरुवार की शाम को गैराज में छापामारी कर चोरी गया बोलेरो को कटा हालत में जब्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामशरण शर्मा

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola