डेंगू की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिला वीबीडी कार्यालय सदर अस्पताल से सोमवार को डेंगू रोग से बचाव व जागरूकता को लेकर रैली निकाली गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिला वीबीडी कार्यालय सदर अस्पताल से सोमवार को डेंगू रोग से बचाव व जागरूकता को लेकर रैली निकाली गयी. डॉ कपिलमुनि प्रसाद व वीबीडी पदाधिकारी ने रैली को रवाना किया. रैली में शहरी क्षेत्र की सभी सहिया, बीटीटी. व एएनएम टी. स्कूल, की सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. रैली सदर अस्पताल परिसर से शहर के प्रमुख मार्गों में गुजरी. डेंगू रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए आम लोगों को पोस्टर व हैंडबिल बांटा गया. डॉ कपिलमुनि प्रसाद ने बताया कि मानसून काल में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए लोगों को साफ-सफाई रखना, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग नगर निगम के अंतर्गत वैसे सभी स्टॉल जहां नारियल व डाभ की खोपड़ी जमा की जाती है, उन्हें नष्ट करने को कहा जाय. इसके लिए नारियल के खोपड़े को चार टुकड़ों में काटते हुए उसे नष्ट करना आवश्यक है ताकि उसके अंदर वर्षा का जल जमाव न हो सके. इस रैली में जिला वीबीडी कार्यालय, शहरी मलेरिया योजना, जिला आरसीएच कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










