हजारीबाग : धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता को भेजा गया जेल, जानें क्या है मामला

Updated at : 23 Sep 2021 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता को भेजा गया जेल, जानें क्या है मामला

धोखाधड़ी मामले के आरोपी भाजपा नेता टॉनी जैन को सदर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी बाडम बाजार मुहल्ला निवासी हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग : धोखाधड़ी मामले के आरोपी भाजपा नेता टॉनी जैन को सदर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी बाडम बाजार मुहल्ला निवासी हैं. वह भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष थे. इस मामले के तीन फरार आरोपियों में राजेश कुमार जैन, प्रमोद जैन उर्फ सोनी जैन और राजकुमार जैन हैं. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी. भाजपा नेता पर न्यायालय से वारंट जारी था.

क्या है मामला :

राजेश कुमार जैन (पिता राजकुमार जैन) ने वर्ष 2016 में रामप्यारी स्टील बरतन व्यवसायी श्रीकांत वर्मा से 51 लाख की राशि ली थी. राजेश कुमार जैन ने बरतन व्यवसायी से दो वर्ष के अंदर राशि लाैटाने को कहा था. राशि वापस करने की अवधि पूरी हो जाने के बाद बरतन व्यवसायी श्रीकांत वर्मा ने राजेश कुमार जैन से राशि वापस करने को कहा.

बार -बार राजेश जैन, भाई टॉनी जैन, प्रमोद कुमार जैन और पिता राजकुमार जैन से राशि वापस करने के लिए दबाव बनाया. राशि वापस नहीं करने पर बरतन व्यवसायी श्रीकांत वर्मा ने सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया. इसके अनुसार राजेश कुमार जैन, प्रमोद जैन, टॉनी जैन व पिता राजकुमार जैन को आरोपी बनाया गया था.

राजस्थान फरार हो गया है एक आरोपी : सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले का एक आरोपी राजेश कुमार जैन राजस्थान फरार हो गया है. वहां से हजारीबाग में मार्बल टाइल्स का कारोबार कर रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर सदर पुलिस राजस्थान जाने की योजना बनायी है.

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी के चारों आरोपियों ने हाई कोर्ट से छह माह के लिए गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर लिया था. छह माह बीत जाने के बाद हजारीबाग न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola