सलैया गांव से फरार प्रेमी युगल ने रचाया विवाह
Updated at : 07 May 2024 5:18 PM (IST)
विज्ञापन

सलैया से फरार प्रेमी युगल ने भाग कर विवाह कर लिया. सलैया निवासी कुंवर महतो ने 10 दिन पूर्व बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत की थी.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
सलैया से फरार प्रेमी युगल ने भाग कर विवाह कर लिया. सलैया निवासी कुंवर महतो ने 10 दिन पूर्व बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत की थी. उन्होंने गांव के ही विक्की दास पिता गोवर्धन दास के विरुद्ध विवाहित पुत्री लक्ष्मी देवी को भगाने का आरोप लगाया. कहा था कि मेरी पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी हरियाणा में हो चुकी है और उसकी एक बच्ची भी है. पुलिस दबिश के बाद आरोपी विक्की दास मंगलवार को प्रेमिका लक्ष्मी देवी के साथ बरकट्ठा थाना पहुंचा. विवाहित लक्ष्मी देवी ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से विक्की दास के साथ 28 अप्रैल को हरियाणा चली गई थी. हम दोनों ने शादी भी कर लिया है. लक्ष्मी देवी ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर अपने मायके वालों से जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




