विभावि के योग केंद्र में बुद्ध जयंती मनायी

Updated at : 23 May 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
विभावि के योग केंद्र में बुद्ध जयंती मनायी

विभावि में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती का आयोजन योग केंद्र में किया गया. संचालन अभिषेक कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

विभावि में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती का आयोजन योग केंद्र में किया गया. संचालन अभिषेक कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर योग केंद्र के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि इतने वर्षों बाद भी बुद्ध के विचार आज के समाज में प्रासंगिक हैं. हमें गौतम बुद्ध के विचारों को अपनाने की जरूरत है. दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुजूर ने कहा कि जीवन की समस्याओं को बुद्ध की अष्टांगिक मार्ग से हम समझ सकते हैं. शिक्षक सत्य प्रकाश ने बौद्ध धर्म के मध्यम मार्ग के विषय में बताया. विभाग के शिक्षक विजय चौधरी ने भी गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर योग केंद्र के डिप्लोमा व मास्टर डिग्री के विद्यार्थी सर्वेश्वर कुमार, श्रेया सिद्धि, सुनील कुमार प्रवीण, पंकज, प्रीतीलता, पवन कुमार, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी कुसुमलता, सुषमा, रोहित, सुमन नीतीश, अर्पणा, अजीत कुमार समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola