पृथ्वी को सुरक्षित रखने का एकमात्र विकल्प हरियाली

जीएम कॉलेज इचाक में विश्व पृथ्वी दिवस पर सेमिनार
इचाक. जीएम महाविद्यालय इचाक में विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें नंदनी कुमारी, समीक्षा कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रिया कुमार, तनु कुमारी, अंजलि कुमारी, रेशमी कुमारी, कुमकुम कुमारी, रानी कुमारी एवं संगम कुमारी ने भाग लिया. महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवन दायिनी है. यह हमें हवा, भोजन, पानी एवं रहने के लिए स्थान प्रदान करती है. लेकिन मानव गतिविधियों के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. जंगलों की कटाई, उद्योगों का धुआं, प्लास्टिक, कचरा और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण धरती को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिसके चलते ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और जैव विविधता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है. सभी समस्याओं का एक ही विकल्प है पृथ्वी को हरा-भरा रखना. अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना, सफाई अभियान चलाना, जल संरक्षण, जागरूकता अभियान चलाना, जिससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहे. सेमिनार को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, संजीत कुमार यादव, अजीत हांसदा, पार्वती कुमारी, संगम कुमारी, रवि कुमार महतो ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




