ePaper

पेड़ की डाली गिरने से बच्ची की मौत

Updated at : 26 Jul 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ की डाली गिरने से बच्ची की मौत

घटना से आहत परिजनों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन

बड़कागांव. हजारीबाग रोड स्थित हेठगड़ा-बरवाडीह सीमा पर पीपल के पेड़ की सूखी डाली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है. जानकारी के अनुसार, हेठगड़ा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ रोहित कुमार साव की 10 वर्षीय पुत्री मीरा कुमारी पेंसिल खरीदने दुकान जा रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ की सूखी डाली उसके ऊपर गिर गयी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आहत परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे खतरनाक और सूखे पेड़ों की छंटाई कर दी जाये, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

गांजा खरीद-बिक्री मामले का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. गांजा-खरीद बिक्री मामले के आरोपी को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोला गांव निवासी राजू राम (पिता स्व लालो राम) है. पांच अप्रैल 2025 को मुफ्फसिल पुलिस ने चानो पुल के पास एक स्कूटी से दो किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था. जबकि दूसरा आरोपी राजू राम पुलिस की पकड़ से बाहर था. मुफ्फसिल पुलिस ने बताया कि राजू राम की स्कूटी से गांजा का परिवहन किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola