नि:शुल्क दंत जांच शिविर में 104 से अधिक स्कूली बच्चों की हुई जांच
निशुल्क चिकित्सा शिविर में उपस्थित डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस ने मंडई के स्कूल में निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया। इसमें 104 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
हजारीबाग: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को मंडई स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 104 से अधिक स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की गयी. बच्चों को मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
संस्थान के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दांतों की नियमित देखभाल और समय-समय पर जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. बीमारी का समय पर पता लगने पर उपचार संभव होता है.
शिविर में चिकित्सक डॉ. मुस्कान, साक्षी मिश्रा, पायल, हर्षिता, हर्षवर्धन, आयुष और पीआरओ राज कुमार ने योगदान दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










