हजारीबाग पुलिस का दावा, नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग पुलिस का दावा, नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार

विशेष अभियान कोटी नीर में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू, खापिया और नगरुवा पहाड़ी की तलहटी में चलाये गये विशेष अभियान कोटी नीर में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चार कुख्यात माओवादियों को मार गिराया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान ने इसे हजारीबाग में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार बताया है. लगातार हो रही इन सफल कार्रवाई से हजारीबाग पुलिस का मनोबल काफी बढ़ा है. पुलिस का दावा है कि जिले में अब शांति और विकास का नया दौर शुरू होगा. एसपी ने बताया कि मारे गये माओवादियों में तीन इनामी उग्रवादी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सहदेव महतो और नताशा क्षेत्र में संगठन विस्तार और नये कैडर तैयार करने में सक्रिय थे. सहदेव 28 सालों से माओवाद से जुड़ा था. नक्सलियों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है : एसपी एसपी अंजनी अंजान ने कहा कि इस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग में नक्सलियों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है. यह कार्रवाई जिले से उग्रवाद के सफाये की दिशा में अंतिम कील साबित होगी. उन्होंने पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की समन्वित रणनीति की सराहना की. गौरतलब है कि इससे पूर्व 14 सितंबर 2025 को ऑपरेशन चूना पत्थर के तहत गोरहर थाना क्षेत्र के पातीपीरी में भी पुलिस और कोबरा बटालियन 209 की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी. उस अभियान में भाकपा माओवादी के तीन शीर्ष उग्रवादी मारे गये थे, जिनमें सहदेव सोरेन (केंद्रीय कमेटी सदस्य, इनाम एक करोड़), रघुनाथ हेंब्रेम (25 लाख) और बिरसेन गंझू (10 लाख) शामिल थे. मौके से तीन एके-47 राइफल समेत अन्य सामग्री भी बरामद किया गया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola