चंदौल में डॉ भीमराव आंबेडकर का प्रतिमा अनावरण

डॉ आंबेडकर ने सभी जाति, धर्म के लोगों के हक, अधिकार, सम्मान, रोजगार दिलाने के लिए भारतीय संविधान लिखा.
बड़कागांव. चंदौल पंचायत में रविदास महासभा की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण जिप सदस्य सुनीता देवी, टुकनी देवी, पंसस सुनीता देवी, शिक्षिका माला देवी, अशेश्वर राम, नागेश्वर राम, श्याम दास, वीरेंद्र कुमार दास, अनिल कुमार दास, रघुवीर राम नेे किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता नागेश्वर राम ने की. संचालन दिनेश कुमार दास ने किया. जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने सभी जाति, धर्म के लोगों के हक, अधिकार, सम्मान, रोजगार दिलाने के लिए भारतीय संविधान लिखा. मौके पर प्रभु राम, कृष्णा राम, मो शमशेर आलम, राजीव रंजन, तारकेश्वर दास, दिलचंद राम, मानदेव राम , राकेश कुमार दास, प्रेम प्रकाश रवि, विनोद राम, राजेश राम समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




