जनता दरबार में आये दर्जनों मामले

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में आये दर्जनों मामले

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मामले के निष्पादन के दिये निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को दर्जनों मामले आये. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनी. उसके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में पेंशन, आवास, विद्युत समस्या, दाखिल खारिज, अवैध भूमि कब्जा, भूमि विवाद, ऑनलाइन रसीद, भूमि अतिक्रमण, रास्ते पर जलजमाव जैसी शिकायतें आयीं. सुरजपुरा टोंगरी मुहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर जल जाने से हो रही समस्या से अवगत कराया. हेदलाग के ईश्वर रविदास ने पेंशन राशि नहीं मिलने की बात कही. कोर्रा निवासी मेबल मसीह खलखो ने जमीन पर अवैध कब्जा तथा भवन निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. बरही हरिला निवासी बदरी मिर्घा ने दूसरे पक्ष द्वारा जबरन भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की. चौपारण रामपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी दी. कोर्रा के चितरंजन प्रसाद गुप्ता ने रास्ता काटे जाने से जल जमाव के कारण राहगीरों को हो रही परेशानियां बतायी. मालवीय मार्ग निवासी दीनानाथ सहाय ने दूसरे पक्ष की ओर से खास महल की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola