बरही में टेढ़की नदी से शव मिला
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

मृतक नदी किनारे किराये के घर में रहता था
विज्ञापन
बरही. बरही में टेढ़की नदी से बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शाम करीब छह बजे इसकी सूचना मिलने पर बरही थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान राकेश रविदास ग्राम पडिरमा निवासी के रूप में की गयी. वह पत्नी सीमा देवी व दो बच्चों के साथ नदी के पास ही किराये के घर में रहता था व मजदूरी करता था. जबकि उसकी पत्नी कैटरिंग में काम करती है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक किस परिस्थिति में नदी में डूबा यह जांच का विषय है. अभी तक परिजनों से कोई आवेदन नहीं मिला है.
सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन रहा बाधित
दारू. हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग में मेरू पेट्रोल पंप के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया. इस घटना में कई वाहन व लोग बाल-बाल बचे. पेड़ गिरने का बाद आवागमन बाधित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं पेड़ गिरने से बिजली का तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक बिजली भी बाधित रही. सूचना मिलने पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










